इटावा: सिविल लाइन इलाके में अज्ञात कारणों से नाबालिग बालिका ने विषाक्त पदार्थ का किया सेवन, अस्पताल में इलाज जारी
Etawah, Etawah | Nov 30, 2024 सिविल लाइन इलाके में नाबालिग बालिका ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया है। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे सिविल लाइन इलाके की रहने वाली एक नाबालिग बालिका ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, परिजन बालिका को जिला अस्पताल इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर की देखरेख में इलाज जारी है तो वहीं मामले की जानकारी सम्बन्धित थाने को दी गई है।