इटावा: शेखूपुर जखौली गांव में खलते समय तालाब में डूबी बच्ची का शव पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किया बरामद
Etawah, Etawah | Nov 30, 2024 इकदिल थाना क्षेत्र के शेखूपुर जखौली गांव प्रताप सिंह उर्फ शनि चितभवन चौकी पर बीते शुक्रवार शाम अपनी 4 वर्षीय मासूम मनू उर्फ वर्तिका की खेलते समय तालाब में डूबने की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसे खोजने का प्रयास किया। जिसके बाद मासूम का शव शनिवार सुबह 8 बजे पुलिस ने बरामद कर लिया। वहीं शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।