परिहार: मनपौर के वार्ड 04 में जल संकट, ग्रामीणों ने तत्काल जलापूर्ति की मांग की
परिहार प्रखंड की मनपौर पंचायत के वार्ड 04 में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है। ग्रामीणों ने जलापूर्ति को लेकर कंट्रोल रूम में लगातार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। बुधवार को जेई पवन कुमार स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आज ही जलापूर्ति शुरू कराने की मांग करते हुए तत्काल समाधान पर जोर दिया। स्थिति को देखते हुए जेई ने डायल 112 पुलिस को मौके