मानिकपुर का ऊंचाडीह में बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों को मुरादाबाद को विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने 300 परिवारों को बांटी राहत सामग्री। चित्रकूट जिले में आई भीषण बाढ़ की त्रासदी से प्रभावित होकर मानिकपुर तहसील क्षेत्र के ऊँचाडीह प्रधान के सहयोग से बाढ़ पीड़ित परिवारों की मदद के लिए मुरादाबाद की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने एकजुट होकर मानवता की मिसाल पेश की।उन्होंने करीब तीन सौ लोगों को राहत सामग्री बांटी हैं।राहत सामग्री में जरूरतमंद परिवारों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए राशन, कपड़े, रजाई, गद्दे, पानी, दवाइयां तथा दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं पीड़ितों को दी गयी हैं।इस राहत अभियान में आओ हाथ बढ़ाएं, आप सबकी रसोई, मुनास, वर्क फाउंडेशन, आर्य समाज, प्रगतिशील कायस्थ सेवा संगठन, श्रीजी फाउंडेशन, परिवर्तन दी चेंज, बढ़ते कदम, पतंजलि और उम्मीद सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं का सहयोग रहा।
राहत सामग्री को जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने के लिए मुरादाबाद से आओ हाथ बढ़ाएं से राघव रस्तोगी, आप सबकी रसोई से रवि यदुवंशी एवं अमित यादव तथा श्रीजी फाउंडेशन से नीरज कुमार ने आज मंगलवार की सुबह 11 बजे जानकारी देतें हुए बताया की चित्रकूट पहुंचने के बाद टीम ने प्रभावित क्षेत्रों में जाकर बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वे किया और वहां की परिस्थितियों का जायजा लिया तथा जरूरतमंद परिवारों को चिन्हित कर उनके बीच राहत सामग्री का वितरण किया है उन्होंने बताया की कई सामाजिक संगठनों, सहयोगियों और आम नागरिकों के सामूहिक सहयोग किया है। सभी संस्थाओं ने मिलकर यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि लोगों द्वारा दी गई राहत सामग्री सही हाथों तक पहुंचे और वास्तव में जरूरतमंद परिवारों को उसका लाभ मिले।राहत सामग्री के वितरण के दौरान चित्रकूट प्रशासन की ओर से भी टीम को आवश्यक सहयोग और सहायता प्रदान की गई, जिसके लिए सभी सामाजिक संस्थाओं ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया।सामाजिक संगठनों ने कहा कि आपदा की घड़ी में एक-दूसरे के साथ खड़ा होना ही सच्ची मानवता है।