चित्रकूट मऊ में अपनी 4 सूत्री मांगों को लेकर स्वर्ण समाज ने किया प्रदर्शन राष्ट्र पति को संबोधित ज्ञापन जिला धिकारी को सौंपा। चित्रकूट जनपद के मऊ में आज मंगलवार की दोपहर 12:00 बजे अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर स्वर्ण समाज के लोगों ने रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में इकट्ठे होकर मुख्य बाजार होते हुए तहसील पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिला अधिकारी को सौंपा है ज्ञापन में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यूजीसी के नियमों में सुधार की मांग की गई है प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ऐसे प्रावधानों को वापस लिया जाए जिसमें सामान्य वर्ग के अवसर प्रभावित होते हैं और शैक्षिक गुणवत्ता पर असर पड़ता है इसके अलावा आरक्षण व्यवस्था में सुधार क्रिमी लेयर के नियमों को प्रभावी ढंग से लागू करने और आर्थिक रूप से जरूरतमंद लोगों को प्राथमिकता देने की मांग की गई है प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आरक्षण का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचना चाहिए और योग्यता व प्रतिभा का संरक्षण भी सुनिश्चित होना चाहिए ज्ञापन में एससी एसटी एक्ट की कथित दुरुपयोग पर रोक लगाने की मांग भी उठाई गई है इसके लिए निष्पक्ष प्रारंभिक जांच के बाद ही कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है ताकि निर्दोष लोगों का उत्पीड़न ना हो और स्वर्ण समाज के आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर लोगों के कल्याण और अधिकार के संरक्षण के लिए प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अलग-अलग स्वर्ण आयोग गठित करने की भी मांग रखी गई है