मंझनपुर: मंझनपुर में पुरानी रंजिश के चलते लोहे की रॉड से हमले का आरोप, ड्राइवर के सिर में लगे 12 टांके
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर कॉलोनी में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। खुर्शीद अली (45) पुत्र कब्बन अली के साथ मारपीट किए जाने का आरोप है। पीड़ित पक्ष के मुताबिक, हमलावरों ने लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे खुर्शीद के सिर में गंभीर चोट आई और उपचार के दौरान सिर में 12 टांके लगाने पड़े।