सतबरवा: सतबरवा में ई-केवाईसी कार्य तेज, दो दर्जन लाभार्थियों ने राशन कार्ड किया सरेंडर
सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के राशनकार्डधारियों के बीच ई-केवाईसी करने का कार्य तेजी से चल रहा है। अभी तक दो दर्जन लाभार्थियों ने स्वेच्छा से राशन कार्ड सरेंडर कर दिया है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अरविंद कुमार ने मंगलवार शाम 6 बजे बताया कि 30 अप्रैल को राशन कार्ड सरेंडर करने की अंतिम तिथि है। 3 माह से राशनकार्डधारियों के बीच ई केवाईसी किया जा रहा है।