सतबरवा: सतबरवा में पानी-बिजली समस्या और हीटवेब से बचाव को लेकर प्रमुख व बीडीओ ने की बैठक, दिए निर्देश
सतबरवा प्रखंड कार्यालय के सभागार में रविवार पूर्वाहन 11 बजे सतबरवा पंसस की बैठक प्रमुख रीमा देवी की अध्यक्षता में की गई,जिसमें क्षेत्र में पड़ रही प्रचंड गर्मी को देखते हुए उपाय तथा अन्य चीजों पर गहन विचार विमर्श किया गया। बीडीओ सह सीओ कृष्ण मुरारी तिर्की ने पेयजल संकट को देखते हुए पानी की उचित व्यवस्था करने तथा पावर कट व हीट वेव से बचने के उपाय पर चर्चा हुई।