सतबरवा: सतबरवा में 18 स्कूलों के 239 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, प्रमुख-बीडीओ ने किया वितरण
सतबरवा प्रखंड के 18 स्कूलों के 239 छात्रा-छात्राओं के बीच शनिवार शाम 4 बजे साइकिल का वितरण किया गया। कन्या मध्य विद्यालय परिसर में प्रमुख रीमा देवी, सीओ सह बीडीओ कृष्ण मुरारी तिर्की, सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार, कल्याण पदाधिकारी राजीव रंजन, शिक्षा विभाग के बीआरपी चंद्रशेखर आजाद, एमडीएम प्रभारी विवेक सिन्हा, चंद्रशेखर ठाकुर ने साइकिल वितरण किया।