सतबरवा: चान्हो में अनियंत्रित बाइक डिवाइडर के बाद पेड़ से टकराई, सतबरवा और मनातू के एक-एक युवक की मौत
रांची से मेदिनीनगर आने के क्रम में शुक्रवार को अनियंत्रित होकर एक बाइक डिवाइडर से टकराने के बाद पेड़ से टकरा गई, जिससे उस पर सवार सतबरवा और मनातू के एक एक युवक की मौत हो गई। दोनों युवक सगाई में शामिल होने के लिए आ रहे थे। घटना चान्हो थाना से 500 मीटर पूरब की ओर तीखे चटवल मोड पर हुई। मृतक सतबरवा ताबर के विकास विश्वकर्मा एवं मनातू रहेया के उपेंद्र कुमार हैं।