गुना नगर: स्वतंत्रता पार्क में अजाक्स संघ की हुई जिला बैठक, अनुमोदित सूची का किया गया वाचन
गुना स्वतंत्रता पार्क में अजाक्स संघ की जिला बैठक हुई। जिला अध्यक्ष रमेश अहिरवार ने तहसील, ब्लाक एवं जिला पदाधिकारी की अनुमोदित सूची का वाचन कर पदाधिकारीओ को संगठन में निष्ठा से काम करने की शपथ दिलाई। कहा, समस्याओ को लिखित में दें, जिससे कलेक्टर के समक्ष बैठक में रखा जा सके। वही पदोन्नति, बैकलॉग पद, न्यायिक सेवाओ में SC ST OBC के लिए आरक्षण की मांग को उठाया।