गुना नगर: गुलाबगंज में मामूली बात पर परिवार के चार लोगों के साथ पांच लोगों ने की मारपीट, थाने में की गई शिकायत
गुना में कैंट थाना क्षेत्र के गुलाबगंज में फरियादी महिला ममता बाई पत्नी बबलू जाटव ने स्वयं सहित परिवार के चार लोगों के साथ मारपीट के पांच लोगों पर आरोप लगाए हैं। 8 जुलाई को जिला अस्पताल में फरियादी महिला ने बताया, परिवार के लड़के सड़क किनारे खड़े थे। काम करके आ रहे पांच लोगों ने मामूली बात पर मारपीट कर दी। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।