गुना नगर: गुना रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम से एक यात्री का मोबाइल हुआ चोरी, जीआरपी थाना में की शिकायत
गुना रेलवे स्टेशन पर भी चोर सक्रिय हो गए हैं। वेटिंग रूम से एक यात्री का मोबाइल चोरी हो गया। फरियादी राजेंद्र नायक निवासी गुना ने जीआरपी थाना गुना को शिकायत में बताया, गुना से जयपुर जाने रेलवे स्टेशन पर आया था। सुबह 4 बजे ट्रेन होने से वेटिंग हॉल में सो गया। रात में अज्ञात चोर जेब से मोबाइल निकाल कर ले गया। जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।