गुना नगर: बिशनवाड़ा गांव में रेंज की जमीन पर कब्जा करने की नियत से दबंगो पर मारपीट के लगाए आरोप 6 लोग घायल अजाक थाना में की शिकायत
बमोरी थाना के बिशनवाड़ा गांव में रेंज की जमीन पर कब्जा करने की नीयत से फरियादी सुखलाल सहरिया राजू सहरिया कैलाश सहरिया ने दबंगो पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। 8 जुलाई को जिला अस्पताल में बताया, रेंज की जमीन पर खेती करते आ रहे हैं दबंगों ने कब्जा करने की नीयत से मारपीट कर दी महिलाओं सहित 6 लोग घायल हैं। पीड़ितों ने अजाक थाना गुना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।