गुना नगर: फुलवारी कॉलोनी में प्लांट के विवाद में दो लोगों में हुई मारपीट, दोनों ने एक दूसरे पर लगाए आरोप, क्रॉस मामला हुआ दर्ज
गुना में कैंट थाना क्षेत्र की फुलवारी कॉलोनी में एक प्लांट के विवाद में दो लोगों में बीते रोज मारपीट हो गई। एक पक्ष के फरियादी अंकित शर्मा निवासी बलवंत नगर गुना ने प्लांट पर कब्जा करने और मारपीट के आरोप लगाए है। वही दूसरे फरियादी हिदायतुल्लाह ने भी प्लांट को लेकर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनो की शिकायत पर क्रॉस मामला दर्ज कर जांच में लिया है।