गुना नगर: कैंट में कालापाठा मंदिर पर हुई ब्राह्मण एकता समिति की जिला स्तरीय बैठक, नए अध्यक्ष को किया गया नियुक्त
गुना के कैंट में कालापाठा मंदिर पर ब्राह्मण एकता समिति की जिला स्तरीय बैठक हुई। समिति के अमित शर्मा ने बताया, जिला स्तरीय बैठक में कार्यकारिणी गठित की गई। सभी को दायित्व सौंप गए। सर्वसम्मति से ब्राह्मण एकता समिति का नवीन शर्मा को जिला अध्यक्ष चुना गया। अन्य लोगों को भी पदों पर नियुक्त कर दायित्व और जिम्मेदारियां और संगठन के उद्देश्य बताए गए।