शिवपुरी नगर: गुना बायपास पर युवक के सीने पर पैर रखकर खड़ा हुआ 'नेता', पुलिस ने शुरू की जांच
शिवपुरी शहर के गुना बायपास से एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है, जिसमें एक कुर्ता पहने व्यक्ति एक युवक की छाती पर पैर रखकर खड़ा दिखाई दे रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो में एक युवक जमीन पर पड़ा हुआ नजर आ रहा है, जबकि एक अन्य व्यक्ति उसकी छाती पर पैर रखकर खड़ा है।