कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने पशुपालन एवं डेयरी विभाग की प्रमुख योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए मैदानी अमले की सख्त मॉनिटरिंग कर एक सप्ताह में प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं।
इसी क्रम में 'दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान' के तहत अधिकारियों ने विकासखंड कोलारस और लुकवासा के ग्रामों का दौरा किया। उन्होंने किसानों से सीधा संवाद कर पशु स्वास्थ्य, पोषण, कृत्रिम गर्भाधान की समीक्षा की। साथ ही 'गोरस ऐप' के विषय में किसानों से चर्चा कर फायदों की जानकारी दी।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Animal Husbandry, Madhya Pradesh
#shivpuri
3 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026