ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के छिपिया मजरे इटौरा बुजुर्ग गाँव निवासी धर्मेश कुमार तिवारी की पत्नी मीना देवी बुधवार की दोपहर, घर पर ही बल्ब जलाने के लिए प्लग बिजली के बोर्ड में लगा रही थी, इसी दौरान तार कटा होने की वजह से संचालित करंट की चपेट में आकर झुलस गई, जिन्हें उपचार के लिये सीएचसी में भर्ती कराया गया।जहां उनका इलाज किया जा रहा है।