Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Actor
Haryana
No video available

#Neha_Rathore कैसे रातों-रात बनीं #Social #Media #Sensation, #नेहा से जानिए '#बिहार_मे_का_बा'

9.8k views | Nauhatta, Saharsa | Oct 16, 2020

MORE NEWS

राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से सम्मानित होकर लौटे रोहतास प्रखंड के जनप्रतिनिधियों का भव्य स्वागत 

राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार समारोह में सम्मान प्राप्त करने के बाद नई दिल्ली से लौटे तेलकप पंचायत की मुखिया अनीता टोप्पो, समहुता पंचायत के मुखिया रंजीत कुमार एवं पंचायत सचिव शिवेन्दु कुमार का रोहतास में जोरदार स्वागत किया गया। फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच क्षेत्रवासियों ने अपनी खुशी व्यक्त की।
एक ही प्रखंड की दो पंचायतों के मुखिया और एक पंचायत सचिव को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने से पूरे रोहतास जिले में गर्व और उत्साह का माहौल है। यह सम्मान पंचायतों में उत्कृष्ट विकास कार्यों, सुशासन, जनभागीदारी और सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रदान किया गया।
वीडियो में देखें स्वागत समारोह की खास झलकियां और सम्मानित जनप्रतिनिधियों की प्रतिक्रियाएं।
स्थान: रोहतास, बिहार
#NationalPanchayatAward #Rohtas #AnitaToppo #RanjitKumar #PanchayatAward #BiharPanchayat #RuralDevelopment #RohtasNews #BiharNews #ApnaRohtas #LocalNews #PanchayatiRaj #GramPanchayat #IndiaDevelopment #NewsUpdate

राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से सम्मानित होकर लौटे रोहतास प्रखंड के जनप्रतिनिधियों का भव्य स्वागत राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार समारोह में सम्मान प्राप्त करने के बाद नई दिल्ली से लौटे तेलकप पंचायत की मुखिया अनीता टोप्पो, समहुता पंचायत के मुखिया रंजीत कुमार एवं पंचायत सचिव शिवेन्दु कुमार का रोहतास में जोरदार स्वागत किया गया। फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच क्षेत्रवासियों ने अपनी खुशी व्यक्त की। एक ही प्रखंड की दो पंचायतों के मुखिया और एक पंचायत सचिव को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने से पूरे रोहतास जिले में गर्व और उत्साह का माहौल है। यह सम्मान पंचायतों में उत्कृष्ट विकास कार्यों, सुशासन, जनभागीदारी और सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रदान किया गया। वीडियो में देखें स्वागत समारोह की खास झलकियां और सम्मानित जनप्रतिनिधियों की प्रतिक्रियाएं। स्थान: रोहतास, बिहार #NationalPanchayatAward #Rohtas #AnitaToppo #RanjitKumar #PanchayatAward #BiharPanchayat #RuralDevelopment #RohtasNews #BiharNews #ApnaRohtas #LocalNews #PanchayatiRaj #GramPanchayat #IndiaDevelopment #NewsUpdate

Nauhatta, Rohtas | Jun 6, 2026

35 वर्षों बाद विकास की नई राह, यदुनाथपुर–बेलदुरिया सड़क निर्माण का शिलान्यास 

नौहट्टा प्रखंड के यदुनाथपुर (नेवरिया टोला) से बेलदुरिया गांव तक बनने वाली करीब 3 किलोमीटर लंबी जिला परिषद सड़क का शिलान्यास पूर्व मुखिया रामचंद्र यादव द्वारा किया गया। सड़क निर्माण कार्य के संवेदक राकेश चौबे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग लगभग 35 वर्षों से बंद पड़ा था। लोगों को आवागमन के लिए जंगल के खतरनाक रास्तों का सहारा लेना पड़ता था। पूर्व में नक्सल प्रभावित रहे इस क्षेत्र में विकास कार्य भी लंबे समय तक बाधित रहे। अब सड़क निर्माण शुरू होने से बेलदुरिया सहित आसपास के गांवों के लोगों में खुशी का माहौल है।

ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क के लिए वर्षों तक संघर्ष करना पड़ा। सड़क बनने के बाद आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह, पूर्व मुखिया बलराम सिंह, हरेंद्र सिंह, रणधीर सिंह, डब्लू चौधरी, विनोद यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

#Nauhatta #Rohtas #Bihar #RoadConstruction #Development #Belduria #Yadunathpur #LocalNews

35 वर्षों बाद विकास की नई राह, यदुनाथपुर–बेलदुरिया सड़क निर्माण का शिलान्यास नौहट्टा प्रखंड के यदुनाथपुर (नेवरिया टोला) से बेलदुरिया गांव तक बनने वाली करीब 3 किलोमीटर लंबी जिला परिषद सड़क का शिलान्यास पूर्व मुखिया रामचंद्र यादव द्वारा किया गया। सड़क निर्माण कार्य के संवेदक राकेश चौबे हैं। ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग लगभग 35 वर्षों से बंद पड़ा था। लोगों को आवागमन के लिए जंगल के खतरनाक रास्तों का सहारा लेना पड़ता था। पूर्व में नक्सल प्रभावित रहे इस क्षेत्र में विकास कार्य भी लंबे समय तक बाधित रहे। अब सड़क निर्माण शुरू होने से बेलदुरिया सहित आसपास के गांवों के लोगों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क के लिए वर्षों तक संघर्ष करना पड़ा। सड़क बनने के बाद आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह, पूर्व मुखिया बलराम सिंह, हरेंद्र सिंह, रणधीर सिंह, डब्लू चौधरी, विनोद यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। #Nauhatta #Rohtas #Bihar #RoadConstruction #Development #Belduria #Yadunathpur #LocalNews

Nauhatta, Rohtas | Jun 4, 2026

रोहतास एवं नौहट्टा प्रखंड की पंचायतों में आयोजित हुआ जन सहयोग शिविर, सैकड़ों लोगों की समस्याओं की हुई सुनवाई

रोहतास प्रखंड के बकनौरा पंचायत सरकार भवन तथा नौहट्टा प्रखंड के यदुनाथपुर पंचायत में मंगलवार को जन सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक कार्रवाई की।

बकनौरा पंचायत में आयोजित शिविर की अध्यक्षता एडीएम ललित भूषण रंजन ने की। यहां विभिन्न विभागों से संबंधित 65 मामलों का निष्पादन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त आवेदनों का निपटारा 30 दिनों के भीतर करने का लक्ष्य रखा गया है।

वहीं यदुनाथपुर पंचायत में भूमि सुधार विभाग के 43 लंबित मामलों में 3 का निष्पादन किया गया। श्रम विभाग द्वारा 342 श्रमिक कार्ड बनाए गए। सांख्यिकी विभाग ने 53 लोगों को जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र प्रदान किए। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 30 आवेदनों का निष्पादन किया गया, जबकि राजस्व विभाग को भूमि आवंटन एवं दाखिल-खारिज से संबंधित 9 आवेदन प्राप्त हुए।

शिविर के दौरान मुखिया भोला चेरो ने पंजाब नेशनल बैंक के लंबे समय से बंद पड़े सीएसपी केंद्र को पुनः चालू कराने की मांग को लेकर बीडीओ को आवेदन सौंपा।

कार्यक्रम में बीडीओ मनोरमा कुमारी, बीपीआरओ ममता कुमारी, चिकित्सा प्रभारी डॉ. मुकेश, सीएचओ धनु कुमार, सहायक विद्युत अभियंता सुजीत कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

#Rohtas #Nauhatta #JanSahyogShivir #BakanoraPanchayat #Yadunathpur #BiharNews #ApnaRohtas #PublicService #GovernmentSchemes

रोहतास एवं नौहट्टा प्रखंड की पंचायतों में आयोजित हुआ जन सहयोग शिविर, सैकड़ों लोगों की समस्याओं की हुई सुनवाई रोहतास प्रखंड के बकनौरा पंचायत सरकार भवन तथा नौहट्टा प्रखंड के यदुनाथपुर पंचायत में मंगलवार को जन सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक कार्रवाई की। बकनौरा पंचायत में आयोजित शिविर की अध्यक्षता एडीएम ललित भूषण रंजन ने की। यहां विभिन्न विभागों से संबंधित 65 मामलों का निष्पादन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त आवेदनों का निपटारा 30 दिनों के भीतर करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं यदुनाथपुर पंचायत में भूमि सुधार विभाग के 43 लंबित मामलों में 3 का निष्पादन किया गया। श्रम विभाग द्वारा 342 श्रमिक कार्ड बनाए गए। सांख्यिकी विभाग ने 53 लोगों को जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र प्रदान किए। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 30 आवेदनों का निष्पादन किया गया, जबकि राजस्व विभाग को भूमि आवंटन एवं दाखिल-खारिज से संबंधित 9 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर के दौरान मुखिया भोला चेरो ने पंजाब नेशनल बैंक के लंबे समय से बंद पड़े सीएसपी केंद्र को पुनः चालू कराने की मांग को लेकर बीडीओ को आवेदन सौंपा। कार्यक्रम में बीडीओ मनोरमा कुमारी, बीपीआरओ ममता कुमारी, चिकित्सा प्रभारी डॉ. मुकेश, सीएचओ धनु कुमार, सहायक विद्युत अभियंता सुजीत कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। #Rohtas #Nauhatta #JanSahyogShivir #BakanoraPanchayat #Yadunathpur #BiharNews #ApnaRohtas #PublicService #GovernmentSchemes

Nauhatta, Rohtas | Jun 3, 2026

चुनावी वादा निभाने के लिए वार्ड पार्षद ने खुद उठाया जिम्मा

नगर पंचायत रोहतास के वार्ड संख्या-12 में लंबे समय से जर्जर पड़ी नाली की समस्या का समाधान वार्ड पार्षद आकिब जावेद ने अपने निजी खर्च से कराकर एक मिसाल पेश की है। बताया जाता है कि नाली की मरम्मत के लिए नगर पंचायत प्रशासन को कई बार आवेदन दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इसके बाद वार्ड पार्षद ने अपने चुनावी वादे को निभाते हुए निजी राशि से नाली की मरम्मत एवं स्लैब निर्माण का कार्य कराया। इससे वार्डवासियों को जल निकासी और आवागमन की समस्या से राहत मिली है।

स्थानीय लोगों ने वार्ड पार्षद की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जनता से किए गए वादे को पूरा करने का यह सराहनीय उदाहरण है। वहीं लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से वार्ड के अन्य लंबित विकास कार्यों को भी शीघ्र पूरा कराने की मांग की है।

#Rohtas #NagarPanchayatRohtas #Ward12 #AakibJaved #Development #BiharNews #ApnaRohtas

चुनावी वादा निभाने के लिए वार्ड पार्षद ने खुद उठाया जिम्मा नगर पंचायत रोहतास के वार्ड संख्या-12 में लंबे समय से जर्जर पड़ी नाली की समस्या का समाधान वार्ड पार्षद आकिब जावेद ने अपने निजी खर्च से कराकर एक मिसाल पेश की है। बताया जाता है कि नाली की मरम्मत के लिए नगर पंचायत प्रशासन को कई बार आवेदन दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद वार्ड पार्षद ने अपने चुनावी वादे को निभाते हुए निजी राशि से नाली की मरम्मत एवं स्लैब निर्माण का कार्य कराया। इससे वार्डवासियों को जल निकासी और आवागमन की समस्या से राहत मिली है। स्थानीय लोगों ने वार्ड पार्षद की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जनता से किए गए वादे को पूरा करने का यह सराहनीय उदाहरण है। वहीं लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से वार्ड के अन्य लंबित विकास कार्यों को भी शीघ्र पूरा कराने की मांग की है। #Rohtas #NagarPanchayatRohtas #Ward12 #AakibJaved #Development #BiharNews #ApnaRohtas

Nauhatta, Rohtas | Jun 2, 2026

कैमूर की पहाड़ियों में छिपा है विकास और रोजगार का खजाना!

कैमूर की पहाड़ी के तटीय क्षेत्रों में ग्लूकोनाइट और चूना पत्थर...

कैमूर की पहाड़ियों में छिपा है विकास और रोजगार का खजाना! कैमूर की पहाड़ी के तटीय क्षेत्रों में ग्लूकोनाइट और चूना पत्थर...

Nauhatta, Rohtas | May 31, 2026