बेंगाबाद: JMM नेत्री प्रमिला मेहरा ने वार्ड नंबर 14 में सदस्यता अभियान और स्थापना दिवस मनाया, जनसंपर्क किया
झारखंड मुक्ति मोर्चा की नेत्री प्रमिला मेहरा के नेतृत्व में वार्ड नंबर 14 में सदस्यता अभियान और 4 मार्च को होने वाले स्थापना दिवस को लेकर गुरुवार को 4 बजे तक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान झारखंड सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई, ताकि लोगों को सरकारी लाभों की जानकारी मिल सके और वे इनका अधिकतम फायदा उठा सकें।