बेंगाबाद: फारवर्ड ब्लाक नेता राजेश यादव ने बेंगाबाद के बलगो में बिजली के करंट से घायल बच्चे का हालचाल जाना
फारवर्ड ब्लाक नेता राजेश यादव मंगलवार को 2 बजे बेंगाबाद के बलगो पहुंचे और पिछले दिनों बिजली के करंट से घायल एक बच्चे का हाल-चाल लिया। असल में अपने घर के पास खेल रहे 11 वर्षीय हसनैन अंसारी के ऊपर जर्जर अवस्था में रहे बिजली के 11 हजार वोल्ट की तार गिर जाने से वह बुरी तरह से झुलस कर घायल हो गया गया था।