बेंगाबाद: ग्राहक दक्षता कल्याण फाउंडेशन के परियोजना प्रमुख रामेश्वर लश्करे ने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता की
ग्राहक दक्षता कल्याण फाउंडेशन के परियोजना प्रमुख रामेश्वर लश्करे ने बुधवार को 3 बजे सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता की। मौके पर इन्होंने कहा कि हमारी संस्था जनजागृति अभियान चला घरेलू गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं को जागरूक कर रही है।ताकि घरेलू गैस उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों की जानकारी हो सके और गैस एजेंसी संचालकों की गलत नीतियों के खिलाफ एक सामूहिक आवाज बन सकें।