बेंगाबाद: बरगंडा के श्री विश्वनाथ मंदिर से निकली शिव बारात, महाशिवरात्रि का उत्सव मनाया गया
महाशिवरात्रि के अवसर पर बरगंडा स्थित श्री विश्वनाथ मंदिर से बुधवार को शाम 6 बजे शिव बारात निकाली गई। इस बारात में सैकड़ो की संख्या में पुरुष महिला और युवक युवतियां शामिल हुए। सभी भक्त भगवान भोलेनाथ की बाराती में नाचते कूदते बैंड पार्टी के साथ शहरी क्षेत्र के बरगंडा रोड़ मकतपुर होते हुए टावर चौक पर पहुंची।