बेंगाबाद: करणपुरा में सड़क हादसे में जहानाबाद निवासी व्यक्ति की हुई मौत, शव का पोस्टमार्टम किया गया
जहानाबाद निवासी अजय शर्मा की मौत सोमवार रात बैंगाबाद रोड के करणपुरा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हो गई। मंगलवार को 10 बजे इसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। बताया गया की अजय शर्मा सिहोडीह पटेल नगर में किराए के मकान में रहता था और बेंगाबाद क्षेत्र के किसी क्रेशर में काम करता था।