पंडारक: पंडारक प्रखंड के एनटीपीसी टाउनशिप में लगी आग, दमकल टीम ने पाया काबू
Pandarak, Patna | Apr 22, 2026 पंडारक प्रखंड के एनटीपीसी में अचानक लगी आग से अफरा तफरी मच गई। दरअसल बुधवार को लगभग 1 बजे एनटीपीसी के टाउनशिप एरिया के झाड़ियों में अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण लपटे तेजी से फैलने लगी। तभी स्थानीय कर्मचारियों ने CISF के दमकल टीम को सूचना दी गई। CISF की दमकल टीम के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। इस आगजनी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।