कैथल: करनाल रोड पर शीशे पर ब्लैक फिल्म लगी तीन गाड़ियों का पुलिस ने किया चालान
सोमवार को जिला कैथल ट्रैफिक पुलिस द्वारा शीशे पर ब्लैक फिल्म लगी तीन गाड़ियों के 10-10 हजार रुपये के चालान किए गए तथा मौके पर इस गाड़ियों की ब्लैक फिल्म उतरवाई गई। एसपी उपासना ने कहा गाड़ियों के शीशे पर ब्लैक फिल्म लगाना यातायात नियमों के खिलाफ है। आगे भी पुलिस ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती से निपटेगी तथा नियमानुसार कार्रवाई दौरान उनके चालान किए जाएगें।