कैथल: बाइक चोरी के मामले में शामिल आरोपी गांव करोड़ा से किया गया काबू
गांव चंदाना निवासी अनिल कुमार की शिकायत अनुसार 9 जून की रात उसकी बाइक को रणधीर सिनेमा के ग्राउंड से अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया था। जिस बारे थाना शहर में मामला दर्ज किया गया था। प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच एंटी व्हीकल स्टाफ के एचसी राकेश कुमार की टीम द्वारा करते हुए एचसी लखविंद्र सिंह की मुखबरी पर आरोपी करोड़ा निवासी बिंटु को काबू कर लिया गया।