कैथल: पीओ पकड़ो स्टाफ पुलिस द्वारा पीओ गांव पाई निवासी सुनील को काबू किया गया
पीओ पकड़ो स्टाफ के एएसआई राजकुमार की टीम द्वारा गांव पाई निवासी आरोपी सुनिल को काबू कर लिया गया। आरोपी पर 8 जुलाई 2020 को हरसोला शराब ठेका पर अपने साथी के साथ मिलकर करींदो पर गोली चलाकर कातिलाना हमला करने के आरोपी है। उक्त मामले में आरोपी सुनील न्यायालय से जमानत हासिल करके न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ।