कैथल: नशा मुक्त हरियाणा अभियान तहत पुलिस ने जाट ग्राउंड, चंदाना गेट व प्रताप गेट पर खिलाडियों को नशा न करने बारे किया जागरूक
जिले में आमजन को नशे के दुष्परिणामों बारे लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसी मुहिम तहत जागरूकता टीम में शामिल एचसी सुनील कुमार द्वारा जाट ग्राउंड, चंदाना गेट व प्रताप गेट कैथल पर खिलाड़ियों सहित आमजन को नशा ना करने बारे जागरूक किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम द्वारा लगातार आमजन को अवगत करवाया जा रहा है ।