हरिद्वार: बहादराबाद पुलिस ने ख्याति ढाबा के पास से लोगों को डराने-धमकाने वाले 4 रिकवरी एजेंटों को किया गिरफ्तार
गाड़ियों की रिकवरी के नाम पर लोगों को डरा धमका रहे 4 एजेंटों को बहादराबाद पुलिस ने दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ख्याति ढाबा के पास से गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी अंकित पंवार, रवि धीमान, नवदीप और अंकित शर्मा कनखल के रहने वाले हैं और खुद को नामी गिरामी कंपनी का कर्मचारी बता रहे थे, झूठी आईडी बनाने पर पुलिस ने चारों को गुरूवार रात 9 बजे करीब गिरफ्तार किया।