हरिद्वार: दिवाली को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मार्केट में उतारी मोबाइल टेस्टिंग लैब, शिवालिक नगर में 62 पदार्थों के लिए सैंपल
दिवाली को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मार्केट में मोबाइल टेस्टिंग टेस्टिंग लैब उतारी है। टीम ने शिवालिकनगर में 62 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए और उनकी जांच की। मौके पर टेस्ट किए गए ज्यादातर खाद्य पदार्थों के सैंपल ठीक पाए गए। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी MN एन जोशी ने बताया कि इस लैब में निःशुल्क खाद्य पदार्थ की टेस्टिंग की जाएगी और टेस्टिंग जारी रहेगी।