हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने आपस में झगड़ रहे 4 को सिखाया सबक, भारतीय न्याय संहिता के तहत किया गिरफ्तार
जटवाड़ा पुल के पास मामूली बात को लेकर आपस में झगड़ रहे एक व्यक्ति और तीन युवकों को ज्वालापुर पुलिस ने सबक सिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया। चारों मारपीट को भी उतारू थे, जिसके चलते क्षेत्र की शांति व्यवस्था खराब हो सकती थी लिहाजा पुलिस ने एक व्यक्ति मोहम्मद साजिद जबकि तीन युवकों सुहैब, अंकित और रिहान को भारतीय न्याय संहिता की धारा 170,135,126 के तहत गिरफ्तार किया।