हरिद्वार: नगर निगम की टीम ने शिवमूर्ति चौक से लेकर पवन धाम तक चलाया अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, JCB से तोड़ी अवैध 50 दुकानें
हरिद्वार नगर निगम की टीम ने आज शिवमूर्ति चौक से लेकर पवन धाम तक अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया और जेसीबी की मदद से 50 अवैध दुकानों को तोड़ा गया। लोगों के विरोध के चलते मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा और पांच दुकानदारों का चालान काटकर उनसे 3300 का जुर्माना भी वसूला गया। विरोध के बावजूद जेसीबी चलती रही और शाम तक अवैध दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई जारी रही।