हरिद्वार: लेखपाल संघ ने लक्सर के बाद रोशनाबाद मुख्यालय पर दिया धरना, आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी
लेखपाल संघ द्वारा आज रोशनाबाद मुख्यालय पर धरना दिया। पिछले एक महीने से लक्सर तहसील में ये धरना चल रहा था। लेखपाल संघ के साथ पांच सहयोगी संगठनो ने भी धरने को समर्थन दिया। धरने पर बैठे लेखपालों ने लक्सर के लेखपाल के मारपीट करने के आरोपी ग्राम प्रधान की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है और मांग पूरी न होने पर उन्होंने पूरे प्रदेश में कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।