हरिद्वार: आबकारी एक्ट में महिला वारंटी को रानीपुर पुलिस ने टिबड़ी क्षेत्र से किया गिरफ्तार
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने आबकारी एक्ट में चल रहे मुकदमे में फरार चल रही महिला वारंटी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वारंटी मोहिनी को टिबड़ी स्थित उसके मकान से गिरफ्तार किया। आरोपी मोहिनी आबकारी एक्ट में पहले भी कई बार गिरफ्तार हो चुकी है। कोर्ट में ना पेश होने पर उसके खिलाफ वारंट जारी हुआ था।