कांग्रेस कार्यालय के सामने ठेलों में लगी भीषण आग, जान जोखिम में डालकर आग बुझाने पहुंचे दीपक शर्मा, कुर्ता तक जला,
मुरैना। शहर में देर रात करीब 12 बजे कांग्रेस कार्यालय के सामने लगे ठेलों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि उसकी चपेट में मूर्तियों का ठेला लगाने वाले संजय खटीक का ठेला भी आ गया। यही ठेला उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन है।
घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
आग बुझाने के दौरान दीपक शर्मा खुद भी लपटों की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। बताया जा रहा है कि उनका कुर्ता तक जल गया, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी रखी।
वहीं, मुरैना विधायक ने आग से प्रभावित संजय खटीक को आर्थिक सहायता दिलाने की बात कही है।
सबसे बड़ा सवाल: आखिर गरी