गिरवाई नाके के आतिशबाजी मेले में हंगामा, नशे में वाहन चलाने को लेकर हुआ विवाद; मौके पर पहुंची पुलिस...
ग्वालियर के गिरवाई नाके पर लगे आतिशबाजी मेले में वाहन चालक और अन्य लोगों के बीच विवाद होने से अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आतिशबाजी का सामान लेकर पहुंचे एक वाहन का चालक कथित तौर पर नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मामला बढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए मोर्चा संभाला। फिलहाल विवाद के अन्य कारणों की जानकारी सामने आना बाकी है।