बीरपुर: मेले में चौथे दिन भी श्रीकृष्ण-राधा के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
वीरपुर में पांच दिवसीय श्रीकृष्णाष्टमी मेला के चौथे दिन मंगलवार को देर शाम करीब आठ बजे से भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जन प्रेरणा संस्था की ओर से विश्वकर्मा चौक, द ग्रेट यूथ सोसायटी की ओर से वीरपुर सब्जी मार्केट के समीप तथा यूको बैंक चौक के समीप जन सहयोग समिति द्वारा मेला का आयोजन किया जा रहा है।