पूरनपुर: गांव जादौपुर गहलुइया में जलभराव से ग्रामीण परेशान, शिकायत के बावजूद समाधान नहीं हुआ
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव जादौपुर गहलुइया में पिछले कई दिनों से जलभराव की समस्या ने विकराल रूप ले लिया है। सफाई व्यवस्था व जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण घरों के सामने और रास्ते पर पानी भरा पड़ा हैं। इस जलभराव से न केवल ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है बल्कि बच्चों, बुजुर्गों और राहगीर परेशान हैं।