पूरनपुर: स्वामी डिग्री कॉलेज में अवैध धर्मांतरण के विरोध में सिख समाज ने किया जन आक्रोश प्रदर्शन
पूरनपुर स्वामी डिग्री कॉलेज बंडा रोड पर अवैध धर्मांतरण के विरोध में सिख समाज के द्वारा शुक्रवार को जन आक्रोश प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी सरदार महल सिंह ने की जबकि संचालन सरदार जसवंत सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में गुरुद्वारा पीलीभीत के मुख्य ग्रंथी सरदार शेर सिंह ने समाज के लोगों को संबोधित किया।