पूरनपुर: घुघंचाई थाना क्षेत्र में विधवा महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी पुलिस ने छोड़ा, पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार
घुघंचाई थाना क्षेत्र के एक गांव में विधवा महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि उसके पति की मृत्यु दो माह पूर्व हो चुकी है, जिसके बाद वह घर में अकेली रहती हैं। पीड़िता के अनुसार 27 अक्टूबर की रात में एक युवक उसके घर में जबरन घुस आया। आरोपी ने बुरी नीयत से उसे दबोच लिया और चारपाई पर गिराकर किया दुष्कर्म का प्रयास