*जमवाय माता मंदिर में हुई चोरी का अब तक सुराग नहीं,मिहोना पुलिस के खिलाफ हुआ धरना प्रदर्शन*
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
*जमवाय माता मंदिर पर 21 जून को हुई थी छत्र और मुकुट की चोरी*
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
*फॉरेंसिक जांच एवं सीबीआई जांच के लिए दिया गया ज्ञापन*
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
लहार..मिहोना बालाजी मंदिर के पास स्थित जमवाय माता मंदिर पर हुई चोरी का सुराग आज तक पुलिस नही लगा पाई है जिसके विरोध में कस्बा मिहोना के तहसील कार्यालय पर अनुरुद्ध प्रताप सिंह पूर्व राष्ट्रीय सचिव कांग्रेस के नेतृत्व में एक सैकड़ा से ज्यादा कार्यकर्ताओ के साथ तहसीलदार मिहोना को एक ज्ञापन दिया गया। जिसमें जमवाय माता मंदिर पर मुकुट एवं छत्र की चोरी के लिए फॉरेंसिक जांच ,सीबीआई जांच मांग की गई तथा चोरी नहीं पकड़ने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई, ज्ञापन में मुख्य रूप से मानवेंद्र सिंह राजावत जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि, (गुलाब सिंह राजावत रेल नहीं तो वोट नहीं के संयोजक)आदि वरिष्ठ क्षत्रिय समाज के लोग शामिल रहे।
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
*जमवाय माता मंदिर पर हुई बैठक*
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
ज्ञापन देने के बाद जमवाय माता मंदिर परिषर में क्षत्रिय समाज की बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें सभी लोगों ने रुपए एकत्रित कर मंदिर की सुरक्षा के लिए चौकीदार को लगाने का निर्णय लिया। #पुलिस #BhindNews #भिंड #vairalvideo #viralreelsfacebook #ब्रेकिंग #न्यूज़ #crimenewstoday