सिमडेगा: ताराबोगा रोड में साइकल से गिरकर एक व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल
जिलिंगा निवासी मकसिंदिस तिर्की नामक व्यक्ति 08 सितंबर की अहले सुबह साइकल से सलगापोस की तरफ जा रहा था। इसी क्रम में ताराबोगा रोड में एक तेज रफ़्तार ऑटो से बचने के दौरान, वह असंतुलित होकर चट्टान के ऊपर गिर गया। जिससे उसे कई जगह गंभीर चोट लगी। घटना के बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।