सिमडेगा: राम जानकी मंदिर में भव्य गणेश प्रतिमा स्थापित कर पांच दिवसीय गणेश महोत्सव की हुई शुरुआत
सिमडेगा राम जानकी मंदिर में शनिवार को भव्य गणेश प्रतिमा स्थापित करते हुए पांच दिवसीय गणेश महोत्सव की शुरुआत हुई। जहां पर अरुण कुमार यजमान के रूप में अपनी पत्नी के साथ सभी प्रकार के पूजा किया। समिति के अध्यक्ष महेश शर्मा ने बताया कि 5 दिनों तक यहां पर पूजा होगी इसके बाद भव्य विसर्जन शोभायात्रा का आयोजन कर महोत्सव की समापन की जाएगी।