सिमडेगा: राजा बासा बिडियम में जहरीली कीटनाशक खाकर एक व्यक्ति ने किया आत्महत्या का प्रयास, स्थिति गंभीर
राजा बासा बिडियम निवासी सुदर्शन लुगुन नामक व्यक्ति पिछले काफी दिनों से किसी बात को लेकर तनाव में रहता था। शनिवार की रात वह ज्यादा तनाव में था। देर रात उसने जहरीली कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी, तब उसके परिजन उसे 8 सितंबर की अहले सुबह सदर अस्पताल लेकर आए। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।