सिमडेगा: सदर अस्पताल के सामने बन रहे नए महिला थाना भवन का एसपी ने किया निरीक्षण
सिमडेगा सदर अस्पताल गेट के सामने बन रहे नए महिला थाना भवन का शनिवार को सिमडेगा एसपी सौरव ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने निर्माण कार्य को तेजी लाते हुए समय पर थाना भवन को संचालन के लिए सुपुर्द करने की बात कही। मौके पर उन्होंने बताया कि महिलाओं को सभी प्रकार की सुविधा देने के लिए विशेष थाना भवन का निर्माण कराया जा रहा है ।