सिमडेगा: कनरोवा झरियाडीपा में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा की गई महिला की हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस
सिमडेगा के कनरोवा झरियाडीपा गांव में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा स्कूल टोली गांव निवासी निम्मी लुगुन नामक महिला की निर्मम हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी ।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले के प्रकाश में आने के बाद छानबीन की जा रही है जल्द गिरफ्तारी होगी।