सिमडेगा: सिमडेगा जिले में बिजली की व्याप्त समस्याओं को लेकर कोलेबिरा विधायक ने बिजली विभाग के मुख्य सचिव से की मुलाकात
सिमडेगा जिले में बिजली की व्याप्त समस्याओं को लेकर कोलेबिरा विधायक ने शनिवार को रांची में बिजली विभाग के मुख्य सचिव अविनाश कुमार के साथ मुलाकात की । मौके पर विधायक ने बताया कि जिले में ट्रांसफार्मर बिजली बिल सहित कई चीजों को लेकर समस्या है जिसे दूर करने की आवश्यकता है जिस पर उन्होंने जिले की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।