हरिद्वार: सुबह सवेरे मनसा देवी पैदल मार्ग पर आया जंगली हाथी, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी
शुक्रवार सुबह सवेरे मनसा देवी पैदल मार्ग पर जंगली हाथी आ धमका। हाथी आने से मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं में अफरा तफरी मच गई। बता दे कि रामनवमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मनसा देवी मंदिर में पूजा अर्चना करने जा रहे थे। गनीमत रही कि किसी श्रद्धालु को हाथी ने नुकसान नहीं पहुंचाया। सूचना मिलते ही राजाजी प्रशासन की टीम ने मौके पर जाकर हाथी को खदेड़ दिया।